एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित

मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील

Jun 24, 2021 - 13:48
 0  7
एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित

रांची। स्वयंसेवी संगठन एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया की झारखंड प्रदेश इकाई की एक बैठक टंकी साइड, धुर्वा स्थित जयेश कुमार के आवास स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश प्रभारी अमित कुमार ने की।
कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बैठक में संस्था के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निपुण कुमार वर्मा, सचिव जयेष कुमार एवं रांची नगर निगम के वार्ड पार्षद दीपक लोहरा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
एंटी क्राइम एंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल मनी सिन्हा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार संस्था के पदधारियों ने अपने-अपने घरों के सामने नेम प्लेट लगाने, कार्यालय पर बैनर-बोर्ड लगाने का निर्णय लिया। संस्था के नियमावली के अनुरूप पदधारियों को अपराध नियंत्रण व बेहतर विधि -व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन को सहयोग करने का भी निर्देश दिया। गया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि संगठन को प्राप्त शिकायतों की सत्यता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर समुचित कार्रवाई के लिए अनुरोध करने का भी निर्देश दिया गया है। अपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतों को सम्बंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी या प्रशासनिक अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शामिल वार्ड पार्षद दीपक लोहरा ने संगठन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रदेश संयुक्त सचिव जयेश कुमार ने बैठक के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0