उप महापौर ने नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विकास कार्यों को गति मिलेगी : पार्षद

Jun 26, 2021 - 13:31
 0  6
उप महापौर ने नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास


रांची। राजधानी के छोटा तालाब रोड स्थित मुन्ना गली में नाली निर्माण का शिलान्यास मुख्य अतिथि उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा किया गया। इस मौके पर वार्ड पार्षद-22 नाजिया असलम पूर्व वार्ड पार्षद-25 मोहम्मद असलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
साथ ही सामाजिक संस्था अमन यूथ सोसायटी के सदस्य अल्तमस मुन्ना भाई,नदीम इकबाल,आरजू आलम,मोहम्मद जावेद उर्फ लड्डन,अब्दुल बारी, मोहम्मद अकबर मुन्ना,नीलेश सिंह,प्रदीप कुमार, मुनेश सोनी,शक्ति रामायण,राहुल सिन्हा चंकी,छोटू भाई,मोहम्मद दिलावर,सहित मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण विकास योजनाओं का काम थम गया था,अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। अब विकास योजनाओं की गति तेज होगी।
वार्ड संख्या 22 में भी अब विकास की गति बढ़ेगी।
नाज़िया असलम ने कहा कि विकास के प्रति कृतसंकल्प होकर वार्ड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटी हैं। वार्ड संख्या 22 को एक आदर्श और विकसित वार्ड बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0