इनरव्हील क्लब ऑफ गया सनराइज की अध्यक्ष तेजस्वी नंदन, सचिव मधु प्रिया,व एडिटर बनीं मानसी राजपूत

इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया सनराइज के चौथे संस्थापन समारोह का आयोजन ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में किया गया।

Jul 18, 2024 - 01:54
 0  43
इनरव्हील क्लब ऑफ गया सनराइज की अध्यक्ष तेजस्वी नंदन, सचिव मधु प्रिया,व एडिटर बनीं मानसी राजपूत

गया। इनरव्हील क्लब ऑफ़ गया सनराइज के चौथे संस्थापन समारोह का आयोजन ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर गठित  क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषित भी की गई।चौथे संस्थापन समारोह में नए सत्र 2024-25 के लिए अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर तेजस्वी नंदन, सचिव मधु प्रिया, सह अध्यक्ष स्नेहा, सुगंधा जैन कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और क्लब एडिटर के रूप में डॉक्टर मानसी राजपूत ने शपथ ली। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर मृदुला नारायण के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।मौके पर डॉ मृदुला नारायण ने सभी पदाधिकारी और क्लब मे नए सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी।डॉ तेजस्वी नंदन ने पिछले सत्र की अध्यक्ष डाॅ दीपशिखा काव्या,पीडीसी अंजना पोद्दार, किरण प्रकाश,सीमा भदानी,शुभ्रा गुप्ता  समेत अन्य क्लब के उपस्थित अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया सचिव मधु प्रिया के द्वारा नए सत्र में होने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कई अहम प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0