इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ट्राइबल फिलोसोफी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं सीएम हेमंत सोरेन

इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ट्राइबल फिलोसोफी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं सीएम हेमंत सोरेन

राँची : झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ट्राइबल फिलोसोफी के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 12 एकेडमिक सत्र होने हैं। हर सत्र में ट्राइबल कल्चर के अलग-अलग आयामों पर विभिन्न विद्वान अपना प्रेजेंटेशन देंगे।आदिवासी समुदाय के रहन-सहन, खान-पान, दिनचर्या और कला-संस्कृति समेत अन्य विधाओं पर चर्चा होगी।

इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन डॉ राम दयाल मुण्डा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0