आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित
आॅनलाइन क्लासेज के प्रति छात्रों की विशेष अभिरुचि जरूरी : डॉ.थाॅमसन
रांची। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत निजी क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थान आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य वक्ता डॉ. रोबर्ट जे थॉमसन एवं डॉ. पामेला आर मोरे ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ एलाबामा (यूएसए) से लाइव जूम के माध्यम से देशभर के 175 शिक्षकों को संबोधित किया। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शीर्षक “टेक्निक्स एंड टिप्स टू कल्टीवेट स्टूडेंट इंगेजमेंट” रखा गया था। कोरोना काल के दौरान कैसे ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पढ़ाई में छात्रों को इंगेज किया जाए, इस डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए विशेष टिप्स व जानकारियां दी गई। वेबीनार के माध्यम से डॉ. रॉबर्ट जे.थॉमसन ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान ऑनलाइन क्लासेस की महत्ता बढ़ी है। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के प्रति अभिरुचि रखना जरूरी है।
इस कार्यक्रम में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस चटर्जी ने स्वागत भाषण देते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की जानकारी साझा की। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पांडे ने वक्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वैश्विक आपदा काल के दौरान फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत जो महत्वपूर्ण विषय चयनित किया गया है, वह वर्तमान समय के अनुरूप है। कार्यक्रम में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर (प्लेसमेंट) आयुष चक्रधर ने सभी प्रतिभागियों व छात्रों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।
फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक एवं देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े शिक्षकगण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एवं मॉडरेटर प्रो. पंकज चटर्जी, अध्यक्ष होटल प्रबंधन विभाग आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ने किया। इस संबंध में प्रो. चटर्जी ने बताया कि आरकेडीएफ विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार और संगोष्ठी आदि का आयोजन किया जाता है। इससे शिक्षकों,छात्रों को काफी लाभ मिलता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0