आरकेडीएफ-यूनिवर्सिटी-ने

Mar 21, 2020 - 14:05
 0  8
आरकेडीएफ-यूनिवर्सिटी-ने

रांची : वैश्विक स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजधानी स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी ने विशेष रूप से सैनिटाइजर और मास्क के उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी कर्मचारियों में मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडेय द्वारा किया गया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर के समीप आम लोगो के बीच भी सेनेटाइजर व मास्क के उपयोग के बारे में जागरूक किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ए के श्रीवास्तव ने लोगो को कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मौके पर डॉ. राजीव, डॉ. प्रकाश, डॉ. अनिता, डॉ. कुमकुम , डॉ. धीरज, डॉ. दीपक , विवेक जयसवाल, पंकज चटर्जी, प्रियंका पांडेय, नीलू कुमारी , कमलकांत दुबे, किशोर राम , बलजीत कल्सी, स्मीक चटर्जी , अंकित प्रकाश , गुला़फसा नाज़ और सांभवी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0