आम आदमी पार्टी ने चार सदस्यीय कमेटी की घोषणा की

Jul 28, 2021 - 17:01
 0  3
आम आदमी पार्टी ने चार सदस्यीय कमेटी की घोषणा की


रांची। आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक ने झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव के निमित्त चार सदस्यीय चुनाव प्रदेश कमेटी की घोषणा की है। जिसका सदस्य दीपनारायण सिंह, प्रेम कुमार, देव नाथ सिंह और आबिद अली को बनाया गया है।
उक्त कमेटी झारखंड में नगर निगम एवं नगर पंचायत चुनाव से निमित्त सारी तैयारियां कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करके करेंगें। साथ ही साथ श्री पाठक ने कहा कि 15 अगस्त तक झारखंड प्रदेश की प्रदेश कमेटी दिल्ली के मुख्यमंत्री सह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पीएसी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर घोषित कर दी जाएगी। झारखंड प्रदेश पंचायत कमेटी की घोषणा होने से झारखंड के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है एवं प्रदेश के नव चयनित समिति के सदस्यों को बधाई दी है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने हमें जो जवाबदेही दी है, उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और आम आदमी पार्टी को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश सचिव डॉ. अविनाश नारायण ने कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी और नई प्रदेश चुनाव कमेटी की घोषणा के लिए केंद्रीय नेतृत्व और विशेष कर प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक को धन्यवाद दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही झारखंड में भी बड़ी लड़ाई लड़ेगी तथा दिल्ली की तरह सही मायने में आम आदमी की आवाज बनेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0