आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम कोरोना काल में चौदह महीने से निरन्तर ज़रूरतमंदों की कर रही सेवा

May 22, 2021 - 13:23
 0  12
आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम कोरोना काल में चौदह महीने से निरन्तर ज़रूरतमंदों की कर रही सेवा

रांची। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के स्वयंसेवक कोरोना संक्रमण काल के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं। विगत लगभग 14 माह से संस्था की ओर से कोरोना संक्रमण काल में गरीबों को भोजन कराने और जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। इस क्रम में शनिवार को
हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास (मधु मंजूषा एवं बाबा अस्पताल) सुखदेव नगर में शनिवार को आनन्द मार्ग के भोलन्टियर द्वारा 287 जरूरतमंदों भोजन कराया गया। भोज्य सामग्री की व्यवस्था डाक्टर हिमांशु ने की।
ज्ञात हो कि कोविद-19 के कारण उत्पन्न वैश्विक् महामारी में आनंदमार्गियों ने जरूरतमंदों की सेवा लॉकडाउन के प्रथम दिन 23 मार्च 2020 से प्रारम्भ किया था, जो निरन्तर जारी है।
आनन्द मार्ग द्वारा रांची शहर में तीन स्थानों पर सेवा कार्य चल रहा है । आनंद मार्ग गुरु निवास,मधु मंजूषा के बाहर स्ट्रीट लाइट के डिवाइडर पर गरीबों कोभोजन परोसा जाता है।
बाबा अस्पताल, सुखदेव नगर में एवं रिलायंस फ्रेश के सामने मजदूर एवं जरूरतमंद राहगीरों के बीच आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के स्वयंसेवक चूड़ा, गुड़ , मिल्क पाउडर, बिस्कुट एवं मूरी का वितरण पूरी तन्मयता के साथ रोज कर रहे हैं। केन्द्रीय धर्म प्रचार सचिव आचार्य आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने बताया कि अबतक तक लगभग एक लाख अड़त्तीस हजार जरूरतमंदों को भोजन कराया जा चुका है।
लगभग बारह हजार पैकेट बिस्कुट, नमकीन, टोस्ट का वितरण भी बालक बालिकाओं वृद्धजनों के बीच किया गया है।
लगभग साढे चार टन खाद्यान्न का वितरण वंचितों, जरूरतमंद परिवार और निशक्तजनों में किया गया है।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता अभियान के तहत मास्क पहनने,दूरी बनाकर रखने , स्वच्छता बनाए रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए घरेलू जड़ी बूटियों का सेवन और वैक्सीन लगवाने के महत्व को बार-बार माइक से सुनाया और समझाया जाता है।
अभी तक लगभग छः हजार से अधिक मास्क एवं करीब ढाई हजार साबुन वितरित की गई है।
इस सेवा कार्य में आनन्द मार्ग के साधकगण ,जनरल भुक्ति प्रधान पंचुजी, पंडरा मंडी के व्यावसायीगण,नीतेश लोया , निशा केडिया के साथ आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ख्यातिप्राप्त महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर करुणा शाहदेव के परिवार सराहनीय योगदान दे रहे हैं। पीड़ितों की सेवा के इस कार्य में आचार्य अमलेशानन्दअवधूत ,आचार्य रागानुगानन्दअवधूत,आचार्य सुखदीपानन्दअवधूत, महादेव एवं सुरेशजी भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0