आदिवासी जन कल्याण समिति ने ग्रामीणों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

May 13, 2020 - 12:11
 0  10
आदिवासी जन कल्याण समिति ने ग्रामीणों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

रांची : सामाजिक संस्था आदिवासी जन कल्याण समिति, गोसांई टोली, चुटिया की ओर से रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के बीच खाद्य सामग्री बांटे गए। इस संबंध में समिति के सचिव और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि सुदूरवर्ती गांव और मूलभूत सुविधाओं से वंचित अति पिछड़े पंचायत लोआदाग अंतर्गत डोमनडीह, बंता, लोहरा टोला सहित अन्य गांवों में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण किया गया। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रसाद ने बताया कि आदिवासी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में लगभग डेढ़ सौ गरीब आदिवासी, विधवाओं व दिव्यांगजनों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया,ताकि लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही भोजन की परेशानियों से निजात मिल सके। इस अवसर पर नंदलाल लोहरा, सुकृता खलखो, संतु लोहरा, हरिराम लोहरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0