आठवीं क्लास के बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड खो जाने पर भी परीक्षा दे सकेंगे परीक्षार्थी- झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी 2020 को है। परीक्षा में राज्य भर से 5 लाख 14 हजार बच्चे शामिल हो रहे हैं। जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो गया हो, लेकिन उनका रोलशीट में नाम हो, तो उन्हें भी परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। अगर किसी छात्र के पास एडमिट कार्ड है। रोलशीट में भी उसका नाम है, लेकिन ओएमआर शीट नहीं आया है तो एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन कर छात्र की पूरी जानकारी लेने के बाद परीक्षा की अनुमति दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों का जैक की ओर से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
कक्षा नौंवी की परीक्षा 21 व 22 जनवरी 2020 को होगी। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 11 फरवरी 2020 से शुरू होगी। सभी डीईओ इसकी मॉनिटरिग करेंगे कि छात्रों को समय से एडमिट कार्ड मिल जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0