अवैध बालू से लदे 7 ट्रैक्टर जब्त, चालकों एवं मालिकों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज

Apr 27, 2020 - 18:15
 0  9
अवैध बालू से लदे 7 ट्रैक्टर जब्त, चालकों एवं मालिकों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज

देवघर : जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने अवैध उत्खनन के आरोप में कुल सात ट्रैक्टर चालकों व मालिकों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करवाई है। गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना प्रभारी व थाना के सशस्त्र बल के सहयोग से अजय नदी के बेंगी बिशनपुर घाट में छापेमारी कर अवैध बालू से लदे कुल सात ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को आते देख सभी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जब्त वाहनों की सूची बना कर कुंडा थाना के हवाले कर दिया गया है और प्रतिवेदन देकर सभी ट्रैक्टर चालकों व मालिको के खिलाफ अवैध उत्खनन की प्राथिमिकी दर्ज कराई। विदित हो कि देवघर के एक स्थानीय न्यूज़ पोर्टल के द्वारा प्रमुखता से इस मामले को प्रकाशित किया था उसके बाद विभाग हरकत में आई और आज सुबह साढ़े पांच बजे खबर का सत्यापन करने बेंगी बिशनपुर घाट पर पहुंचकर छापेमारी के क्रम में उक्त ट्रैक्टर के खिलाफ करवाई की। कुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0