अमेरिका से लौटे डॉक्टर दिनेश रंजन, किडनी एवं लिवर के मरीजों को देंगे निशुल्क सेवा
रांची : आरएमसीएच अब ( रिम्स ) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने वाले डॉक्टर दिनेश रंजन अमेरिका में लंबे समय तक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा दी। डॉक्टर दिनेश रंजन अब रांची लौट आए हैं। डॉक्टर दिनेश रंजन अब रांची एवं समस्त झारखंड के लोगों को चिकित्सा सेवा देना चाहते हैं। डॉक्टर दिनेश रंजन किडनी एंड लिवर ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर दिनेश रंजन आगामी 23 फरवरी से हर रविवार को बरियातू स्थित डॉ राघव शरण के क्लीनिक में ओपीडी में मरीजों को निशुल्क सेवा देंगे। डॉक्टर दिनेश रंजन अमेरिका में अनेक मरीजों का किडनी लीवर ट्रांसलेट कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि झारखंड के लोगों की सेवा कर उन्हें अपार खुशी होगी। उन्होंने कहा कि आज अपने देश में चिकित्सा सेवा काफी महंगी हो गई है।
डॉ दिनेश रंजन का कहना है कि देश के बजट में चिकित्सा सेवा के लिए अधिक से अधिक राशि का आवंटन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी होगी कि वह अब अपने शहर रांची में रहेंगे और यहां के लोगों की सेवा कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0