अभय सिंह के असामयिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय
रांची। समाचार पत्र समूह (खबर मंत्र और बिरसा का गांडीव) के स्वामी और शहर के ख्यातिप्राप्त बिल्डर अभय सिंह के असामयिक निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.सिंह ने उद्यमिता विकास के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने अपने जीवन काल में वृंदावन कंस्ट्रक्शन्स और वृंदा मीडिया पब्लिकेशंस संस्थान की स्थापना कर सैकड़ों लोगों को रोजगार मुहैया कराया। अपनी व्यवहार कुशलता और कर्मठता के बलबूते झारखंड के पत्रकारिता जगत में भी काफी कम दिनों में ही उन्होंने एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली थी। उनके अकस्मात निधन से समाज और खासकर पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री सहाय ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
