अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का लें संकल्प : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू

Jan 23, 2020 - 09:37
 0  18
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, राष्ट्रहित में आगे बढ़ने का लें संकल्प : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू

रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आज कचहरी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष जयंती समारोह का आयोजन किया गया। नेताजी की प्रतिमा पर एबीकेएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू, दिनेश प्रसाद सिन्हा, प्रवक्ता सूरज सिन्हा, नरेंद्र कुमार सिन्हा, रजनीश श्रीवास्तव, प्रभात सहाय सहित कायस्थ महासभा के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने नेताजी के बताये मार्ग पर चलने और देशहित के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0