अक्षत अग्रवाल को जेईई मेन्स 2020 की परीक्षा में झारखंड में मिला द्वितीय स्थान

अक्षत अग्रवाल को जेईई मेन्स 2020 की परीक्षा में झारखंड में मिला द्वितीय स्थान

रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची (दक्षिण शाखा) ने अपने समाज के महेंद्र अग्रवाल एवं सुधा अग्रवाल के सुपुत्र नॉर्थ ऑफिस पाड़ा (डोरंडा) निवासी अक्षत अग्रवाल के जेईई मेंस 2020 में झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता प्राप्त करने पर मारवाड़ी युवा मंच परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही मंच परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मंच परिवार ने अपने सदस्य रवि अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में भतीजे अक्षत अग्रवाल ने सफलता पाई। अक्षत को बधाई देने वालों मे प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा, शाखा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पिलानिया, सचिव पीयूष विजयवर्गीय, पवन अग्रवाल, राजीव केड़िया, संजय सुलतानिया, विमल जैन, महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी, संगीता शारदा, संगीता बागड़ी, अनुपमा विजयवर्गीय, अंजना अग्रवाल, बीना शारदा, श्वेता अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, प्रिया शर्मा , मोनू चूड़ीवाला, सुरेश बोथरा,बलवीर जैन ,ऋषभ रामपुरिया ,साकेत सर्राफ, नवीन रामपुरिया ,मनीष खटोड़ सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0