आपका रवैया कार्यकर्ता को निराश और कमजोर करनेवाला : बीजेपी प्रदेश महामंत्री को सांसद जयंत सिन्हा का जवाब

2 मार्च को मेरी घोषणा के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, सांसद या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचे।

May 23, 2024 - 17:04
 0  6
आपका रवैया कार्यकर्ता को निराश और कमजोर करनेवाला : बीजेपी प्रदेश महामंत्री को सांसद जयंत सिन्हा का जवाब

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को खराब करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें उनके ऊपर उपरोक्त आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जवाब माँगा था। नोटिस के ज़रिए इनके ऊपर मतदान नहीं करने का भी आरोप लगाया गया था। उसी नोटिस के आलोक में हज़ारीबाग़ के वर्तमान भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी के किसी नेता या अधिकारी ने उनसे संपर्क तक नहीं किया।

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा वर्तमान में हजारीबाग से सांसद हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू के पत्र का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण विदेश होने की वजह से उन्होंने डाक मत-पत्र प्रक्रिया के जरिए से मतदान किया। अगर पार्टी चाहती कि मैं किसी भी चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो आप निश्चित रूप से मुझसे संपर्क कर सकते थे। हालांकि, 2 मार्च को मेरी घोषणा के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, सांसद या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचे। मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम आमंत्रित नहीं किया गया। इसके साथ ही मुझे किसी भी रैली या संगठनात्मक बैठकों के लिए भी न्योता नहीं आया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को खराब करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत हजारीबाग से मौजूदा सांसद हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने नोटिस में कहा था कि जब से पार्टी ने मनीष सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है, तब से आप संगठनात्मक कार्यों और चुनाव प्रचार में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। आपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके आचरण के कारण पार्टी की छवि खराब हुई है। पार्टी ने जयंत सिन्हा से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0