युवा राजद ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती

Jun 25, 2022 - 10:56
 0  8
युवा राजद ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती

रांची। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती के मौके पर शनिवार को राजधानी स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई।
झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्व. सिंह अपने कार्यकाल में सबसे महत्वपूर्ण कार्य मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कर पिछड़ों को हक, अधिकार व सम्मान देने का कार्य किया। जिसे देश का पिछड़ा वर्ग कभी भूल नहीं सकता है।
कार्यक्रम में युवा राजद प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, महासचिव कमलेश यादव, संगठन सचिव गायत्री देवी, युवा राजद प्रवक्ता मंतोष यादव, विजय यादव, फरहान खान, उज्ज्वल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, निसार समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0