जमशेदपुर में युवक की पीटकर हत्या, लोगों ने थाने को घेरा

मृतक का नाम जगदीप सिंह है। वह जमशेदपुर के बिरसा नगर जोन नंबर सात का निवासी था ।

Jan 20, 2024 - 17:07
 0  10
जमशेदपुर में युवक की पीटकर हत्या, लोगों ने थाने को घेरा

जमशेदपुर शहर में एक बड़ी घटना घटी है। यहां एक युवक को पिट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने थाना का घेराव कर दिया। बढ़ते हंगामा को देखते हुए मौके पर सिटी एसपी मुकेश लुणायत समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल की। सिटी एसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।

इसे भी पढ़ें : आधुनिकता के लिबास में समाज में ख़ौफ़नाक होता लिव इन रिलेशन, क्या इनकी मंज़िल यही है?

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जगदीप सिंह है। वह जमशेदपुर के बिरसा नगर जोन नंबर सात का निवासी था । गुरुवार को जगदीप अपने साथी विक्की को कालू बगान छोड़ने जा रहा था। रास्ते में बस्ती के ही कर्में, नंदे और रोहित से उसकी मारपीट हो गई। लोगों ने विवाद को शांत करवा दिया था, लेकिन वापसी में 15-20 युवकों ने उसपर हाकी स्टिक व बेसबाल बैट से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से जगदीप गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में टिनप्लेट अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Udaypur Murder Case: आरोपियों के तार पाकिस्तानी संगठन “दावत-ए-इस्लामी” से जुड़े, online माध्यम से स्पेशल ट्रेनिंग, जानिए भारत में कैसे तैयार हो रहे जिहादी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0