जिला सैनिक कल्याण परिसर में मनाया योग दिवस

जिला सैनिक कल्याण परिसर में मनाया योग दिवस

Jun 22, 2025 - 03:21
 0  27
जिला सैनिक कल्याण परिसर में मनाया योग दिवस

गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्नल अजय कुमार सिंह जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी रोहतास ( औरंगाबाद और कैमूर का अतिरिक्त प्रभार) के निर्देशन में पूर्व सैनिक ने जिला रोहतास में सासाराम, विक्रम गंज और डेहरी में योगा का अभ्यास किया। दूर दराज इलाके में योग का अभ्यास एक अनूठा आयोजन रहा।योग शिक्षक ने बताया कि प्राणायाम योग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें श्वांस को नियंत्रित करने की विधियां अपनाई जाती हैं। 'प्राण' का अर्थ है जीवन ऊर्जा और 'आयाम' का अर्थ है विस्तार।अतः प्राणायाम का शाब्दिक अर्थ है - जीवन ऊर्जा का विस्तार। प्राणायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।यह फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाता है, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित करता है और तनाव, चिंता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों में लाभकारी होता है।इसके अलावा औरंगाबाद और कैमूर में भी योग दिवस का आयोजन किया गया । कुछ इलाकों में युवा वर्ग को भी योग दिवस के अवसर पर शामिल किया गया।इस मौके पर औरंगाबाद से सार्जेंट टी के सिंह, देहरी ऑन सोन से हवलदार आर के सिंह और पूर्व सैनिक मनोज कुमार पांडेय ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0