अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीबीएम कॉलेज में लगाया गया योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीबीएम कॉलेज में लगाया गया योग शिविर

Jun 22, 2025 - 03:29
 0  30
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीबीएम कॉलेज में लगाया गया योग शिविर

गयाजी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज की एनएसएस इकाई, सेहत केन्द्र, एनसीसी इकाई एवं विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर लगाया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी, विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की योग शिक्षिका मीनाक्षी सेठ, सुनीता खांडवे, बबीता वर्णवाल, राजेश कुमार, कॉलेज की एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी, जन संपर्क अधिकारी डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी, डॉ. आशुतोश कुमार पांडेय, रौशन कुमार एवं अजीत कुमार के साथ कॉलेज की एनसीसी कैडेटों, स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्राओं ने विभिन्न व्यायाम, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति प्रणायाम, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शलभासन, गरुड़ासन, शवासन जैसे योगासन किये।

प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बाउरी ने छात्राओं को नियमित रूप से प्रतिदिन व्यायाम तथा योगाभ्यास करने कहा। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ शरीर के निवास होने की बात को सविस्तार समझाया। एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका ने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के फायदों को छात्राओं से साझा किया। डॉ रश्मि ने छात्राओं को प्रतिवर्ष 21 जून को मनाये जाने वाले विश्व संगीत दिवस का भी स्मरण दिलाया। कहा कि तन, मन और आत्मा को स्वस्थ, सक्रिय, एवं प्रसन्न रखने में ध्यान, प्राणायाम, योगासन एवं व्यायाम की तरह ही संगीत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। योग शिविर में उगंती, रेशमा, लक्ष्मी, सिंकी, आकांक्षा, गीतांजलि, सोनाली, अनीषा, मुस्कान, जूही, संध्या, मुस्कान, सिमरन, पूनम, सलोनी, माया, श्वेता, अंजली, काजल, आराध्या, मनीषा आदि छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। पीआरओ डॉ रश्मि ने बताया कि प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बाउरी एवं डॉ. प्रियंका के संरक्षण में महाविद्यालय की छात्राओं ने जयप्रकाश उद्यान बोधगया में आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0