अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बलबूते हर वर्ग के बीच लोकप्रिय हो रहीं है यशस्विनी : निरंजन शर्मा

रांची संसदीय सीट से सुश्री सहाय को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विशेष तौर पर युवाओं और महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

May 17, 2024 - 16:59
 0  17
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बलबूते हर वर्ग के बीच लोकप्रिय हो रहीं है यशस्विनी : निरंजन शर्मा

राँची शहर के जाने-माने व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन शर्मा ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बलबूते समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के क्रम में पदयात्रा व जनसंपर्क अभियान के दौरान सुश्री सहाय खासकर युवाओं व महिलाओं के बीच अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने में सफल हो रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि रांची संसदीय सीट से सुश्री सहाय को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विशेष तौर पर युवाओं और महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।
सुश्री सहाय के ओजस्वी वक्तव्यों से जनता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सुश्री सहाय को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। अभी से ही मतदाताओं का रुझान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की ओर है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि चुनाव में काफी मतों के अंतर से उनकी जीत होगी।
श्री शर्मा ने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से सुश्री सहाय को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0