World Physiotherapy Day: शैल्बी डिवाइन ने झारखंड के फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया

प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है।

Sep 10, 2023 - 17:31
 0  10
World Physiotherapy Day: शैल्बी डिवाइन ने झारखंड के फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट झारखंड शाखा ने शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची के सहयोग से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के मौक़े पर एक असाधारण उत्सव मनाया।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर, शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची ने झारखंड के उल्लेखनीय फिजियोथेरेपिस्ट को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट झारखंड शाखा के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश ठाकुर, सचिव डॉ. राजीव रंजन, शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रांची के रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी के चिकित्सा निदेशक और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. देवनिस खेस और राँची के गण्यमान फिजियोथेरेपिस्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस समारोह में, डॉ. देवनिस खेस, डॉ. विवेक कुमार डेविड, और डॉ. नेहा और रांची के सबसे पुराने फिजियोथेरेपिस्ट में से एक डॉ. उमा सेन गुप्ता ने इस अवसर पर एक अमिट छाप छोड़ते हुए अपनी विशेषज्ञता साझा की।
ज्ञात हो के इस बार विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का थीम “आर्थराइटिस” है, जिस पर इस आयोजन में शरीक प्रतिष्ठित वक्ताओं ने आर्थराइटिस में फिजियोथेरेपी की भूमिका के बारे में अपनी राय रखी|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0