पारस अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रांची के पारस HEC अस्पताल के कर्मचारियों एवं मरीजों की उपस्थिति में वर्ल्ड हार्ट डे का आयोजन किया गया।

Sep 30, 2023 - 17:40
 0  12
पारस अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

पूरी दुनिया में 29 सितंबर को विश्व ह्रदय दिवस मनाया जाता रहा है। इस वर्ष विश्व ह्रदय दिवस का थीम है “ दिल का इस्तेमाल करें, दिल को जानें”। राँची के पारस अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की मौजूदगी में हृदय से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सम्बंधित सवाल-जवाब किये गए। सही जवाब देनेवाले को पारस अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश कुशवाहा के हाथों पुरष्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में दिल से सम्बंधित जानकारियों को मरीजों के साथ साझा किया गया। इस विशेष मौके पर पारस अस्पताल में मुफ्त हृदय जाँच की सुविधा 31 अक्टूबर तक दी जा रही है, जिससे ह्रदय रोगियों को सहायता मिल सके।
पारस अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ महेश कुशवाहा ने इस मौके पर कहा की विश्व हृदय दिवस मनाने का मुख्य मकसद “ हृदय रोग के कारण और बचाव” के प्रति लोगों को जागरूक करना है। डॉ महेश कुशवाहा का कहना है की हृदय हमारे शारीर का मुख्य अंग है जो शारीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है। आज के समय में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तो किसी भी उम्र के लोगों में हृदय सम्बंधित बीमारियाँ हो रही है। जिसका मुख्य कारण असंतुलित आहार एवं अत्यधिक तनाव भरी जीवनशैली है। शराब और धुम्रपान भी युवाओं में हृदय रोग का कारण बन रहा है।
पारस HEC अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार ने इस मौके पर कहा की विश्व हृदय दिवस का मकसद मरीजों को हृदय रोग के प्रति जागरूक करना है। दिल का ख्याल रखने के लिए दिल के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आप जितना अपने दिल का इस्तेमाल करेंगे उतना अधिक अपने दिल को जान पाएंगे। दिल की जानकारी आपको दिल की बीमारी से बचाएगी। “नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव रहित जीवनशैली और नशा से दूरी” आपके दिल को स्वस्थ रखने का यही सबसे बढ़िया तरीका है। इसलिए “ दिल का उपयोग करें और अपने दिल को जानें”।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0