गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मानपुर नगर मंडल का कार्यशाला कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Feb 7, 2024 - 10:39
 0  11
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मानपुर नगर मंडल का कार्यशाला कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

गया। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मानपुर नगर मंडल का कार्यशाला सुजीत मैरेज हॉल मानपुर कुकरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष बाला सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता गया लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार भाजपा के कार्यकाल के 10 वर्षों का उपलब्धि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और प्रधानमंत्री भाजपा को मजबूत करने का निर्देश दिया। इस बैठक में मानपुर नगर के सातों वार्ड के बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रभारी, प्रमुख बुथ प्रवासी सहित प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रवक्ता प्रमोद चौधरी, जिला मंत्री विनोद सिंह, मुन्ना सिंह, राणा रणजीत सिंह, युवा मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी मुन्ना सिंह, गोपाल प्रसाद पटवा, दुखन पटवा, सुजीत कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, साकेत संगम, विक्रमादित्य सिंह कुशवाहा, राकेश रंजन कुमार, प्रभंजन कुमार, सूर्यदेव चंद्रवंशी, नागेन्द्र सिंह, अनिल चौधरी, मुन्ना चौधरी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0