SBU में सॉफ्ट स्किल पर कार्यशाला का समापन

संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुभानी बाड़ा ने छात्रों से कार्यशाला के दौरान मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की अपील की।

Jan 30, 2025 - 23:43
 0  43
SBU में सॉफ्ट स्किल पर कार्यशाला का समापन

महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी (सरला बिरला विश्वविद्यालय) के तत्वावधान में विवि प्रेक्षागृह में सॉफ्ट स्किल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुभानी बाड़ा ने छात्रों से कार्यशाला के दौरान मिली सीख को अपने जीवन में उतारने की अपील की। ऐसे अनुभवों को उनके छात्रों के करियर के लिए उपयोगी करार दिया।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रो. राजन तिवारी और प्रो. मानोशी रॉय ने लीडरशिप पर अपना वक्तव्य रखा। इस अवसर पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव एवं डॉ. नम्रता सिंह ने ग्रुप डिस्कशन और प्रेजेंटेशन पर उपस्थित  प्रतिभागियों के समक्ष अपना विचार प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और माननीय कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।

कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने दिया। कार्यशाला के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान समेत माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0