जेजेए के कार्यकारी अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती पत्रकार पुत्र का हाल जाना
पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह के सुपुत्र विनीत कुमार का हाल जानने पहुंचे जेजेए के कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत। बीएसपीएस ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरकांत सोमवार को पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह के सुपुत्र व पत्रकार अमित सिंह के अनुज विनीत कुमार को देखने पहुंचे।
चिकित्सक व प्रख्यात सर्जन डॉ. संजय कुमार ने मरीज की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। चिकित्सक के मुताबिक अब सब कुछ ठीक है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह के सुपुत्र विनीत कुमार गत 12 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एचईसी परिसर स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन सहित झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदधारियों व सदस्यों ने श्री सिंह के सुपुत्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0