सरकारी नौकरी और योजनाओं में महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी : यशस्विनी सहाय

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जिससे सरकारी कार्यालय में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों के बराबर हो जाएगी।

May 11, 2024 - 16:36
 0  10
सरकारी नौकरी और योजनाओं में महिलाओं की बढ़ेगी हिस्सेदारी : यशस्विनी सहाय

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो योजनाओं और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी। ताकि देश की आधी आबादी को भी उनका पूरा अधिकार मिल सके। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं की हर क्षेत्र में हिस्सेदारी बढ़ायी जाएगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को अब 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जिससे सरकारी कार्यालय में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों के बराबर हो जाएगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रूपये देने के अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टलों की संख्या भी दुगनी की जाएगी ताकि महिलाओं को सुविधा हो। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसीलिए हर वर्ग के बारे में सोचती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर देश में जनता की सरकार बनाने में सहयोग करे। उन्हें विजयी बनाकर इंडिया गठबंधन व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शनिवार को नायक टोली चांदनी चौक हटिया, नामकुम, धुर्वा, अपर बाजार आदि क्षेत्रों में लोगों के साथ बैठक कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

इसके अलावा उन्होंने बहुबाजार, चुटिया के विभिन्न क्षेत्रों, डोरंडा और हिनू के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा एवं जनसंपर्क चलाकर मतदाताओं से कांग्रेस से पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रमो में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, रेखा सहाय, सुंदरी तिर्की, नीतू देवी, मेरी तिर्की, रीता देवी, विनय सिन्हा दीपू, निशा भगत, शिव टहल नायक, पवन जेडिया, रेखा सांगा, आशीष नायक, संगीता तिर्की, बबलू शुक्ला, अंबिका कुमारी, मनोज कुमार, रामनरेश, आरुषि बंदना, इंद्रजीत सिंह, सुनीता देवी, खुशबू सिंह, फिरोज रिज़वी, जमीला खातून एवं जुल्फिकार भुट्टो आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0