राज्य में पहली बार आयोजित हुआ महिला पुलिस सम्मेलन, मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और महिला नागरिकों के लिए पुलिसिंग को अधिक स्वागतपूर्ण बनाना है।

Aug 23, 2024 - 17:33
Aug 23, 2024 - 17:35
 0  44
राज्य में पहली बार आयोजित हुआ महिला पुलिस सम्मेलन, मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर झारखंड में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 2024। इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में "महिला पुलिस : सेवा सुरक्षा सम्मान" का भव्य आग़ाज़ हुआ। पूरा कार्यक्रम डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित हुआ।

मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना और महिला नागरिकों के लिए पुलिसिंग को अधिक स्वागतपूर्ण बनाना है। एक महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति से महिलाएं अपनी समस्याओं को बिना हिचकिचाहट के साझा करने के लिए प्रोत्साहित हों साथ ही महिला अधिकारी की ज़िम्मेदारी में, कोई महिला अपनी समस्याओं को स्वतंत्र रूप से बताने से हिचकिचाएंगी नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0