“विश्वास कि किरण” ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों को बांधी राखी

करीब 32 हजार महिला सदस्य इस ट्रस्ट से जुड़ी हुई हैं |

Aug 22, 2021 - 16:54
 0  23
“विश्वास कि किरण” ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों को बांधी राखी

रांची:

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर “विश्वास कि किरण” ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को याद करते हुए हटिया पोस्ट में उपस्थित होकर सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्नेह कि पवित्र राखी बांधी। सभी अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगा कर मिठाई खिलाते हुए मिठाईयों का बितरण भी किया।अधिकारियों एवं जवानों ने भी बहनों की हिफाजत के वादे किए। विश्वास कि किरण “ट्रस्ट” महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है। वर्तमान में करीब 32 हजार महिला सदस्य इस ट्रस्ट से जुड़ी हुई हैं | इस अवसर पर ट्रस्ट कि संस्थापक श्रीमती किरण पाण्डेय मौक़े पर स्वयं उपस्थित रहीं।श्रीमती किरण पाण्डेय ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेल में चलाये जा रहे “मेरी सहेली” कार्यक्रम की सराहना की ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0