रांची रिम्स में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप जवान गिरफ्तार

रांची रिम्स में चतरा से आई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । जिसके बाद अस्पताल परिसर में कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

Jan 18, 2025 - 21:37
Jan 18, 2025 - 21:39
 0  545
रांची रिम्स में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप जवान गिरफ्तार

यह शर्मनाक खबर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से आई है, जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। दुष्कर्म का आरोपी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप का जवान है, जिसे बरियातू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के रिम्स अस्पताल में चतरा की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के साथ रिम्स में सुरक्षा में तैनात एक सैप के जवान ने ही दुष्कर्म किया है। आरोपी सैफ जवान सन्तोष कुमार बारला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार चतरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने एक परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स अस्पताल आई हुई थी। गुरुवार की रात वह रिम्स में ही दवा लेने गई थी। इसी दौरान सैप जवान संतोष बारला ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया और रिम्स के चौथे माले पर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहीं पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और फिर महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

शुक्रवार की सुबह महिला ने पहले अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह बरियातू थाने पहुंची और आरोपी सैप जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैफ जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया।

रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैफ जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था जो अपने परिजन का इलाज करवाने के लिए रिम्स आई थी। बरियातू थाने ने मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0