नारी के सम्मान बिना सामाजिक उत्थान संभव नहीं : सुबोधकांत सहाय

रांची जिला महिला कांग्रेस कमेटी का नारी न्याय सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें कही।

Mar 14, 2024 - 12:20
 0  13
नारी के सम्मान बिना सामाजिक उत्थान संभव नहीं : सुबोधकांत सहाय

नारी को समुचित सम्मान दिए बिना सामाजिक उत्थान और राष्ट्र के नवनिर्माण की बातें बेमानी है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने रांची जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत गेतलसूद में आयोजित नारी न्याय सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सामाजिक विकास में काफी सहायक है। महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। महिला सशक्तिकरण से आर्थिक विकास को बल मिल रहा है। श्री सहाय ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए व्यापक तौर पर जागरूकता अभियान में महिलाएं शामिल हो रही हैं। इससे सामाजिक न्याय को बल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर होना वर्तमान समय की मांग है। इस दिशा में सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर किए जा रहे सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं।
श्री सहाय ने महिलाओं से आगामी चुनाव में भाजपा को हराने और आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, पूर्व जिप अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, प्रमुख दीपा उरांव, सरस्वती देवी, मेरी तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष अनु बेक व सरिता देवी, अनीता देवी, शांति देवी, मीनू सिंह, शाहनाज, राजेंद्र मुंडा, रीता चौधरी, एतवा उरांव, सचिन नायक, शिवदास गोस्वामी, सविता, ममता, वीणा मुंडा, रेशमी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0