किसानों का 2 लाख रु ऋण माफ करने के सरकार के फ़ैसले का स्वागत एवं कृषि मंत्री को बधाई : कैलाश यादव (प्रदेश राजद महासचिव)

राजद ने राज्य में किसानों का 2 लाख रु ऋण माफ करने का स्वागत किया एवं कृषि मंत्री को बधाई दिया

Aug 9, 2024 - 00:38
 0  18
किसानों का 2 लाख रु ऋण माफ करने के सरकार के फ़ैसले का स्वागत एवं कृषि मंत्री को बधाई : कैलाश यादव (प्रदेश राजद महासचिव)

प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा किसानों को 2 लाख रु ऋण माफ करने के फैसले का सहृदय से स्वागत किया है। इस उपलक्ष्य में प्रदेश राजद अध्यक्ष एवं महासचिव कैलाश यादव ने झारखंड सरकार के कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को उनके धुर्वा स्थित सरकारी आवास जाकर गुलदस्ता भेंटकर बधाई दिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानो को डेयरी तथा मछली पालन करने वाले लोगो के सब्सिडी के विषय में वार्ता किया गया।

संबंधित विषयों पर जानकारी देते हुए प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा महज 50 हजार रु ऋण माफी की योजना थी। लेकिन जब दीपिका पांडेय सिंह ने कृषि मंत्री का पदभार लिया तो उन्होंने घोषणा किया था कि कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान पहला फैसला राज्य के किसानों को 2 लाख रु ऋण माफ किया जाएगा। इस फैसला से लगभग 4 लाख 75 हजार किसानो को लाभ मिलेगा। निश्चित तौर पर राज्य सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।

यादव ने कहा कि कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को खाद बीज का वितरण किया जाना चाहिए ताकि समय से रोपनी का काम पूर्ण हो जाए। इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राजद को आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से ऐसा हीं होगा और अब शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। 
बधाई देने वाले में महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, रामकुमार यादव शब्बर फातमी चंद्रशेखर भगत महादेव ठाकुर उमेश निषाद सहित अन्य लोग थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0