बुनकर संघ ने समरस्ता के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया होली मिलन सह रंगोत्सव

Mar 25, 2024 - 12:54
 0  26
बुनकर संघ ने समरस्ता के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया होली मिलन सह रंगोत्सव

गया । बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के तत्वाधान में बुनकर नगरी मानपुर (पटवाटोली) के शिवचरण पटवा लेन पुस्तकालय मैदान में होली मिलन सह रंगोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में बुनकर समाज कि महिलाओं ने भजन कीर्तन व‌ होली के गीत गाई। इस अवसर पर बुनकर संघ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा, जिला संयोजक भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ दुखन पटवा, प्रकाश राम पटवा जिला अध्यक्ष व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ जदयु, पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार, अशोक कुमार, तपन कुमार, राधा देवी, धनेश्वरी देवी, वार्ड पार्षद रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में बुनकर महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। एक-दुसरे को अबिर-गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली कि बधाई व शुभकामनाएं दी। होली में केमिकल रंग के प्रयोग से बचते हुए प्राकृतिक रंगों व गुलाल का प्रयोग का अपील किया साथ ही साथ पानी का बर्बादी से बचाव का अपील किया। भाईचारा, शांति व समरस्ता के साथ होली मनाई जाती है। इस अवसर पर लोग होली के मस्ती में देर शाम तक झूमते रहे। बुनकर नगर मानपुर पटवाटोली क्षेत्र में दो दिन होली मनाई जाने की परंपरा है।‌

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0