वार्ड पार्षद ने धुर्वा श्मशान घाट पहुंच पथ का किया शिलान्यास

जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन प्राथमिकता : वेद प्रकाश सिंह

Jul 7, 2021 - 11:44
 0  7
वार्ड पार्षद ने धुर्वा श्मशान घाट पहुंच पथ का किया शिलान्यास

रांची। एचईसी परिसर स्थित श्मशान घाट, धुर्वा के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) का शिलान्यास बुधवार को वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि उनके वार्ड क्षेत्र अंतर्गत जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी है। नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति वे सदैव तत्पर हैं। वार्ड 39 के अंतर्गत सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट आदि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रांची नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्रा, कार्तिक लाल शर्मा, डब्ल्यू सिंह, विश्वनंदन कुमार, धर्मवीर सिंह, छोटू (माइकल), रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0