राँची के सभी वार्डों की समस्या के समाधान के लिए गठित होगी वार्ड समिति : दीपेश निराला

शहर की नगरीय सुविधाओं में सुधार हो : रांची सिटीजन फोरम

Sep 12, 2024 - 22:16
 0  462
राँची के सभी वार्डों की समस्या के समाधान के लिए गठित होगी वार्ड समिति : दीपेश निराला

रांची: गैर-सरकारी सामाजिक संगठन 'रांची सिटीजन फोरम' के पदधारियों की बैठक गुरुवार को अपर बाजार स्थित लालजी हीरजी रोड स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में हुई।
 बैठक में फोरम के विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए रांची शहर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।  बरसात के मौसम में रांची के विभिन्न वार्डों में जल-जमाव से आम जनमानस काफी परेशान है, लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में गंदा पानी घुस जा रहा है, नालियां पूर्ण रूप से साफ नहीं है, जिसके कारण ड्रेनेज व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गया है। बरसात के साथ नाली का कचरा सड़कों पर बह रहा है, और सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कनेक्टिंग गलियां तो इतना टूट गया है कि वहां अक्सर एक्सीडेंट होने लगा है । राजधानी की स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी तथा ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है, कई जगहों पर अंधकार होने से अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन सब समस्याओं को देखते हुए रांची सिटीजन फोरम ने रांची के सभी 53 वार्ड अंतर्गत अपने फोरम का वार्ड समिति के गठन करने का निर्णय लिया है, जिससे रांची के सभी 53 वार्ड की समस्याएं फोरम के पास आ सके।
 बैठक में फोरम के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, सचिव सुशील कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनोद बेगवानी जैन, संयुक्त सचिव सुशील शर्मा सम्मिलित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1