विश्व हिंदू परिषद का षष्ठिपूर्ति समारोह का शुभारंभ 24अगस्त से 

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के साठ वर्ष पूरे होने पर षष्ठिपूर्ति समारोह का शुभारंभ 24अगस्त से होगा, जिसमें पूरे प्रांत में 324 स्थानों पर कार्यक्रम की योजना बन चुकी है।

Aug 23, 2024 - 20:09
 0  45
विश्व हिंदू परिषद का षष्ठिपूर्ति समारोह का शुभारंभ 24अगस्त से 

रांची।: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना  के 60 वर्ष पूरे होने पर 24 अगस्त से 1 सितंबर तक झारखंड प्रांत के सभी प्रखंडों में  'षष्टिपूर्ति समारोह' का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतमंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि पूरे प्रांत में 324 स्थानों पर कार्यक्रम की योजना बन चुकी है। जिसमें केंद्र ,क्षेत्र , प्रांत, विभाग एवं जिला के  पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा परिषद की स्थापना ,उद्देश्य एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ-साथ वर्तमान  में हिंदू समाज एवं राष्ट्र के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के संदर्भ में जागरण का विषय रखा जाएगा। कार्यक्रमों में संत समाज,समवैचारिक संगठनों के कार्यकर्ता, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख सहित निधि समर्पण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । ऐसे विशिष्ट लोगों को विश्व हिंदू परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रखंडों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में पंचायत, गांव एवं बस्ती में गठित विश्व हिंदू परिषद की सभी समितियों की भागीदारी रहेगी। उक्त जानकारी प्रकाश रंजन (प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख, विहिप) ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0