विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा आयाम ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन:गौ तस्करी रोकने की मांग की

विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा आयाम ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

May 20, 2025 - 15:36
 0  51
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा आयाम ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन:गौ तस्करी रोकने की मांग की

गयाजी । विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा आयाम के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार से मिलकर बकरीद में होने वाले गोवंशों की हत्या एवं गोधन की अवैध तस्करी हेतु तस्करों पर रोक लगाने हेतु विभिन्न मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा।सभी अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए जाएं के गोवंश की अवैध खरीद बिक्री, परिवहन व वध पर तत्काल रोक लगाए। पशु बाजारों में एवं सवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं गश्ती जाए।जिला की सीमाओं पर गोवंश के अवैध परिवहन को रोकने हेतु चेकपोस्ट स्थापित किये जाए।पशु चिकित्सकों की सहायता से पशु परिवहन वाहनों की गहन जांच की जाए।कानून के उल्लंघन पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।सभी नगर निकायों, प्रखंड कार्यालयो पंचायतो एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों को स्थानीय सूचना तंत्र मजबूत करने हेतु आदेशित किया जाए।पशुपालन विभाग से ये अपेक्षा की जाती है वह नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार करें एवं विभागीय निगरानी टीम गठित करें।विश्व हिंदू परिषद एवं समस्त हिंदू समाज आपसे निवेदन करता है कि जिला की शांति, संस्कृति तथा हिंदू समाज की धर्मिक भावना की रक्षा हेतु आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाए ताकि गौवध पर सख्त प्रतिबंध लागू हो सके और गया जी गौरक्षा के क्षेत्र में आदर्श प्रस्तुत कर सके।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख शशांक शेखर, प्रांत गौरक्षा प्रमुख रविंद्र कुमार राय, विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, एवं ऋषभदेव फाउंडेशन गौशाला के संयुक्त सचिव नेहा कुमारी उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0