हटिया विधानसभा सीट से विनय सिन्हा दीपू ने अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने के लिए लगाया जोर

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा आवेदन 

Aug 28, 2024 - 20:01
 0  55
हटिया विधानसभा सीट से विनय सिन्हा दीपू ने अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने के लिए लगाया जोर

रांची: शहर के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू ने हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा को आवेदन सौंपा है। 
  गौरतलब है कि श्री दीपू की छवि संगठन के प्रति एक समर्पित जननेता के रूप में रही है। वह विगत लगभग तीन दशकों से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। सामाजिक समरसता बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका  रही है। इस दिशा में उनकी पहल की सभी समुदायों के बीच सराहना की जाती है। 
 यह सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया है। 
संगठन के प्रति  समर्पण और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर वह हटिया विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने में जुटे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना आवेदन अनुशंसित व अग्रसारित करने हेतु सौंपा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0