ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

Jul 7, 2021 - 12:13
 0  19
ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने सादगी से मनाया माही का जन्मदिन

रांची: सामाजिक संस्था स्नेह फाउंडेशन ,स्पोर्ट्स लवर एसोसिएशन एवं गार्डेन आइस के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 40 वां जन्मदिन मनाया गया। बुधवार को कांके डैम स्थित हथिया गोंदा स्थित बिरसा उच्च विद्यालय मैदान में ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों ने हाथों में माही की तस्वीर लेकर केक काटकर उनका 40 वां जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन,गार्डेनआइस के शरद खेतान,आदिनाथ पांडेय,धीरज अग्रवाल ,राजकुमार मंडल,कविता, राधिका ,सुरेश,रोहन समेत ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0