यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरूकता अभियान
चेशायर होम को भेंट किया वाशिंग मशीन
रांची: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 16 अगस्त से 15 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दो सितंबर (सोमवार) को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल कार्यालय द्वारा शहर के चेशायर होम में सतर्कता जागरूकता कैंप लगाया गया।
अजय कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपस्थित लोगों को सतर्कता जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा चेशायर होम ( गैर सरकारी संस्था ) रांची को वाशिंग मशीन (16 केजी एलजी) सप्रेम भेंट किया गया।
इस अवसर पर अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह, उप महाप्रबंधक श्री सिम्हाचलम, चेशायर होम की सिस्टर बिमला सहित काफी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0