देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करना दुर्भाग्यपूर्ण : विहिप

मंदिरों में स्थापित हिंदू देवी-देवताओं को खंडित करने की षड्यंत्र पूरे झारखंड प्रांत में चल रहा है : डॉ वीरेंद्र साहू

Jan 8, 2024 - 15:29
 0  10
देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करना दुर्भाग्यपूर्ण : विहिप

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि डीएवी बरियातू के सामने स्थित श्रीराम – जानकी मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं को सुनियोजित ढंग से असामाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किया गया है, जो हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ साहू ने कहा मंदिरों में स्थापित हिंदू देवी-देवताओं को खंडित करने की षड्यंत्र पूरे झारखंड प्रांत में चल रहा है। कुछ माह पूर्व रांची के मल्लहा टोली स्थित हनुमान मंदिर, मांडर के मुड़मा गांव स्थित पांच मंदिरों में स्थापित देवी- देवताओं सहित झारखंड प्रांत के दर्जनों मंदिरों में इस प्रकार की घटना घट चुकी है। परंतु यह गिरोह प्रशासन के पहुंच से अभी भी दूर है, जो चिंतनीय विषय है। हिंदू समाज के द्वारा घटना का विरोध होता है परंतु प्रशासन के द्वारा घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति को विक्षिप्त कहकर घटना का लीपापोती कर अपना पिंड झाड़ लेता है। डॉ साहू ने कहा है इस प्रकार की घटनाओं का पुनरावृति न हो, इसके लिए प्रशासन न्यायिक जांच करा कर दोषियों को अपने शिकंजा में लें अन्यथा बाध्य होकर विहिप – बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0