उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सोशल मीडिया पर्यवेक्षक बने अभिजीत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Jul 8, 2021 - 11:36
 0  13
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सोशल मीडिया पर्यवेक्षक बने अभिजीत

रांची। एनएसयूआई की झारखंड प्रदेश इकाई के सचिव अभिजीत सिंह को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उधमसिंह नगर जिले का सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सोशल मीडिया चेयरमैन रोहन गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक गौरव पांधी, सह संयोजक नितिन अग्रवाल, सौरभ राय ने राजधानी के गाड़ीखाना निवासी एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार- प्रसार करने की उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।
विदित हो कि अभिजीत सिंह की पहचान एक कर्मठ व जुझारू छात्र नेता के रूप में पूरे झारखण्ड में है। संगठन के लिए उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।
अभिजीत सिंह के सोशल मीडिया पर्यवेक्षक बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बेरमो विद्यायक अनूप सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा, खेलकूद विभाग के चैयरमेन अमरेंद्र सिंह, एनएसयूआई के
प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज , रांची ज़िला अध्यक्ष विक्की ठाकुर, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर शारिक अहमद,सोशल मीडिया के थॉमस रॉबर्ट, सत्यम सेठ, मुस्कान ओझा, तनु राजपूत, साकेत चौधरी, अभिषेक सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0