अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गया के पूर्व संरक्षक प्रो प्राणेश कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी उषा सिन्हा का निधन

Mar 15, 2024 - 12:30
 0  15
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गया के पूर्व संरक्षक प्रो प्राणेश कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी उषा सिन्हा का निधन

गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, गया के पूर्व संरक्षक, एसएसटी कॉलेज, सासाराम के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य एवं पुरातत्वविद् प्रो. डॉ. प्राणेश कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी श्रीमती उषा सिन्हा का निधन दिनांक 13 मार्च, 2024 को एपी कॉलोनी स्थित उनके निवास स्थान पर लंबी अस्वस्थता के उपरांत शुभकामना हॉस्पिटल में हो गया। श्रीमती सिन्हा के आकस्मिक निधन से उनके परिजनों, परिचितों तथा कायस्थ समाज के लोगों ने गहरा शोक जताया है। प्रो प्राणेश सिन्हा ने बताया कि श्रीमती सिन्हा का दाह-संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ 15 मार्च, 2024 को विष्णुपद, गया में संपन्न हुआ। श्री मती उषा सिन्हा के निधन पर उनके पुत्र नीलेश सिन्हा, पुत्री निमिषा सिन्हा, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने हार्दिक शोक जताया है। श्रीमती सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। डॉ रश्मि ने श्री मती सिन्हा के निधन पर अत्यंत शोक जताते हुए बताया कि श्री मती उषा सिन्हा बहुत ही मिलनसार स्वभाव की महिला थीं, जिनसे उन्हें भी काफी स्नेह मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0