केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का ऑस्ट्रेलिया में भारतवंशियों से संवाद
संजय सेठ बोले : विदेश में भारतवंशियों से मिलकर अद्भुत आनंद की हो रही अनुभूति, भारत में चल रहा है अमृत काल, आप सबकी सहभागिता की आवश्यकता ।
रांची/नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के ऑस्ट्रेलिया प्रवास के प्रथम दिन मंगलवार को मेलबॉर्न स्थित युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस स्मारक का निर्माण ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी युद्ध की सेवा देने वाले की स्मृति में किया गया है ।
काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया द्वारा मेलबर्न शहर में भारतीयों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि दूर देश में अपने लोगों से मिलकर अपनत्व का बोध होता है। आप सब ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपने कार्यों से भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। सभी भारतीय यहां अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर अपने और अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विदेश में भी रहकर आप सबों का भारत के प्रति जो स्नेह है। वह अनुकरणीय है। यही भारत की ताकत है। आज भारत पूरी दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत तेजी से बदलता हुआ भारत बन रहा है। हमारा भारत अमृतकाल से गुजर रहा है। मैं आप सब भारतवंशियों से यह अनुरोध करता हूं कि भारत के विकास में आप सब अपना योगदान दें। आप सब अपने सुझाव दें। हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। एक मां की संतान है वह मां भारत माता है।
पूरी दुनिया में हमारी पहचान इसी रूप में होती है। अपनी मां के मान को बढ़ाने के लिए हम सबको साथ-साथ काम करना चाहिए।
श्री सेठ मेलबर्न स्टेडियम भी गए।
1853 में स्थापित ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भ्रमण किया, जो दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खेल मैदान है। उक्त जानकारी संजय पोद्दार ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0