विश्व आदिवासी दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं 

निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक और मानव समाज के लिए किया गया उनका कार्य हम सब के लिए अनुकरणीय है।

Aug 10, 2024 - 12:59
 0  34
विश्व आदिवासी दिवस पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं 

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रकृति के उपासक और संस्कृति के संरक्षक हैं आदिवासी समाज। जो सदियों से अपनी अनूठी जीवन शैली अपनी संस्कृति परंपराओं और ज्ञान के साथ मानव को समृद्ध करते आए हैं। संघर्ष, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है आदिवासियों का आदर्श पूर्ण जीवन। निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक और मानव समाज के लिए किया गया उनका कार्य हम सब के लिए अनुकरणीय है। भगवान राम के काल की बात हो या भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम। हर कदम पर आदिवासी समाज ने त्याग, संघर्ष, वीरता और बलिदान की अद्भुत मिसाल पेश किया है। उनकी जीवनशैली अनुकरणीय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0