केंद्रीय कोयला व खनन राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे का चेंबर के पदधारियों ने किया अभिनंदन 

राज्य में बंद पड़ी खदानों को खोलने की पहल के साथ ही कोयला एवं खान मंत्रालय से जुडे विषयों पर भी चैंबर अध्यक्ष ने  केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

Sep 8, 2024 - 03:01
 0  18
केंद्रीय कोयला व खनन राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे का चेंबर के पदधारियों ने किया अभिनंदन 

रांची: केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री सतीशचंद्र दूबे के रांची प्रवास के दौरान एक कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने औपचारिक मुलाकात कर, झारखंड प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से उनका अभिनंदन किया। मौके पर राज्य में बंद पड़ी खदानों को खोलने की पहल के साथ ही कोयला एवं खान मंत्रालय से जुडे विषयों पर भी चैंबर अध्यक्ष ने  केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।
मुलाकात के क्रम में चैंबर अध्यक्ष के साथ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0