अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाल इमरजेंसी हॉस्पिटल का केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाल इमरजेंसी हॉस्पिटल का केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

Apr 21, 2025 - 01:08
 0  78
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाल इमरजेंसी हॉस्पिटल का केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

गया। शहर के जीबी रोड नई गोदाम स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाल इमरजेंसी हॉस्पिटल एंड आईसीयू केयर बीथ डेंटल केयर का शुभ उद्घाटन भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने फीता काटकर किया।वही इस मौके पर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक प्रतीक लाल ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।इस मौके पर जितन राम मांझी ने लाल इमरजेंसी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक प्रतीक लाल व मोनिका लाल, उषा लाल के साथ-साथ अस्पताल के लिए पूरे सदस्य को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।उन्होंने कहा कि गया में यह गौरव की बात है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस तरह का हॉस्पिटल गया वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है।शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर एस.के. रंजन(जेनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन)डॉ उपेन्द्र कुमार (लेप्रोस्कोपिक सर्जन पेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ)डॉ आलोक रंजन (आईसीयू इंचार्ज)दिलीप कुमार(हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ)डॉ स्नेह नारायण (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ संजय कुमार (जेनरल एवं प्लास्टिक सर्जन) डॉ पूजा आनंद (ओरल एंड डेंटल सर्जन) डॉ कमलेश कुमार (न्यूरो एवं जनरल फिजिशियन)रामजी कुमार ओटी सहायक की उपस्थिति में स्थानीय लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।इस अवसर पर प्रतीक लाल,मोनिका लाल,कुलदीप लाल,दिलीप लाल,अशोक लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0