उमंग योजना के तहत जेसीआई रांची ने जरूरतमंदों के बीच बांटे वेडिंग किट

Mar 9, 2021 - 15:20
 0  9
उमंग योजना के तहत जेसीआई रांची ने जरूरतमंदों के बीच बांटे वेडिंग किट

रांची। जेसीआई रांची का उमंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत हर माह गरीबों के लिए कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं। जेसीआई राँची हमेशा अपने नए सोच और उनको पूरा करने के लिए जाना जाता है।उमंग के इस कार्यक्रम को अनगड़ा प्रखंड के 10 पंचायतों पर वहाँ के समाजसेवी  शिव चरण सिंह के सहायता से पूर्ण किया गया ।
 उमंग का दूसरा कार्य गरीब बच्चियों के लिए रहा। जिसमें जेसीआई राँची ने 10 बच्चियों को शादी में जरूरत पड़ने वाले नए सामान उपलब्ध कराए । समान में लहँगा,साड़ी ,कुर्ती,गैसस्टोव,कैसरोल,आयरन,मसाला डब्बा,बेडशीट,स्टील के बर्तन का सेट इत्यादि दिए गए। यह सभी सामान जेसीआई के सदस्यों द्वारा ही प्रदान किया गया था। वेडिंग किट मिलने के बाद उन बच्चियो की खुशी देखने ही बनती थी।  जेसीआई के अध्यक्ष सौरभ शाह ने कहा कि उमंग के माध्यम से आगे भी समाज के लोगों तक ऐसे ही खुशी प्रदान करने का प्रयास करते रहेंगे। सचिव प्रतीक जैन ने कार्य के संचालक रवि अग्रवाल और नटवर बाजोरिया की प्रशंसा की। और आगे भी समाज के प्रति अपनी जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त विनय मंत्री, दामोदर अग्रवाल,नारायण मुरारका,निखिल पोद्दार,अविकल मसकारा,सुनीत खोवाल, तरुण अग्रवाल,देवेश जैन,अनुभव अग्रवाल,राहुल टिबरेवाल ने भी सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0