ऑपरेशन "उपलब्ध" के तहत रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

आरपीएफ पोस्ट राँची के निरीक्षक दिगंजय शर्मा के नेतृत्व में अपराध शाखा रांची के साथ लोकल पुलिस सुखदेव नगर की सहायता से विद्या नगर, सुखदेव नगर, रांची में एक घर में छापेमारी की।

Aug 12, 2024 - 02:14
 0  46
ऑपरेशन "उपलब्ध" के तहत रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

राँची रेलवे पुलिस ने अवैध टिकट का कारोबार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया। राँची मण्डल मे आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

राँची रेल पुलिस को सूचना मिली कि राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेल टिकट बेचा जा रहा है। सूचना के पश्चात दिनांक 10.08.2024 को आरपीएफ पोस्ट राँची के निरीक्षक दिगंजय शर्मा के नेतृत्व में अपराध शाखा रांची के साथ लोकल पुलिस सुखदेव नगर की सहायता से विद्या नगर, सुखदेव नगर, रांची में एक घर में छापेमारी की। छापेमारी में उक्त घर से 16 रेलवे ई-टिकट जिसकी कीमत मूल्य रु. 49,200 पाया गया।उसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया।

गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम चंद्रमौली मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ मे उसने बताया कि अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए ग्राहकों को बेचने के लिए अपनी व्यक्तिगत आईडी से टिकट बनाता था। अपना अपराध स्वीकारने पर उक्त व्यक्ति को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0