विश्व पर्यावरण दिवस पर बी. डी.आर.एफ.और आलभ्या फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर बी. डी.आर.एफ.और आलभ्या फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम

Jun 6, 2025 - 01:01
 0  40
विश्व पर्यावरण दिवस पर बी. डी.आर.एफ.और आलभ्या फाउंडेशन का वृक्षारोपण कार्यक्रम

गया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बी. डी.आर.एफ. और आलभ्या फाउंडेशन ने सीता कुंड स्थित फल्गु नदी के तट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्रीय विभाग, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरेश नारायण पांडेय, सहायक आचार्य, समाजशास्त्रीय विभाग, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आलभ्या फाउंडेशन के संस्थापक सह निर्देशक कुमार सौरव मूर्ति ने दोनों अतिथियों को सम्मानित कर वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया। प्रो. शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण से जनमानस को शुद्ध हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिलेगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी संरक्षण भी होगा, जिससे तट को मजबूती मिलेगी फाउंडेशन ने जामुन, नीम, अमरुद, पीपल और आंबला के सैंकड़ों वृक्ष लगाए। आलभ्या फाउंडेशन संस्था के संस्थापक ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ लोगों को जागरूक कर इस मुहिम में जोड़ने का प्रयास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती है, जिससे बचने के लिए हमें सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री शोभित सिन्हा, डॉ. शुभम तिवारी, अंशुमाली मिश्रा, शिवम कुमार और प्रेरणा गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0